लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच बिहार में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, राशन कार्ड वाले परिवारों को मिलेंगे 1-1 हजार रुपये

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2020 15:26 IST

बिहार मेॆ सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 1 महीने का मूलवेतन प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे प्रदेश में राशन कार्ड वाले हर परिवार को 1000 रुपये दिए जाएंगे।पेंशभोगियों को 3 महीने की पेंशन अडवांस में मिलेगी।

पटना: कोरोना संकट के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी राशन कार्ड वाले परिवारों के अकाउंट में 1-1 हजार रुपये मिलेंगे। इसके पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि राशन कार्ड वाले परिवार को 1 महीने का राशन फ्री में दिया जाएगा। यही नहीं सरकार ने कहा था कि पेंशभोगियों को 3 महीने की पेंशन अडवांस में मिलेगी। पूरे प्रदेश में राशन कार्ड वाले हर परिवार को 1000 रुपये दिए जाएंगे। पहली से 12वीं क्लास के बच्चों को 31 मार्च तक मिलेगी स्कॉलरशिप। 

इसके साथ ही बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल में एक शख्स के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी उम्र 29 साल है और ये हाल में गुजरात के भावनगर से पटना आया है। फिलहाल इसकी ट्रेवल हिस्ट्री की और जांच प्रशासन द्वार की जा रही है।

गौरतलब है कि बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लक्ष्य से लॉकडाउन की घोषणा इसी सोमवार से कर दी गई थी। बिहार सरकार ने अन्य राज्यों से लौट रहे प्रदेशवासियों के रहने की अस्थाई व्यवस्था उनके गांवों में स्थित विद्यालय भवनों में करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया है। बता दें कि बिहार में कोरोना से अब तक एक शख्स की मौत हुई है।

वहीं, बिहार सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 1 महीने का मूलवेतन प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया जाएगा। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना के अब तक करीब 562 मामले सामने आए हैं, जबकि करीब 40  मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं, भारत में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने दी है। वहीं, आईसीएमआर डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि देश की 13 लेबोरेट्री चेन ने कोरोना के टेस्ट के लिए रजिस्टर किया है। इनके देशभर में 15,000 कलेक्शन सेंटर हैं।

19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को केवल हेल्थ वर्कर्स के लिए सुझाया गया है। ऐसे हेल्थ वर्कर जो कोरोना के मरीज का इलाज कर रहे हैं या फिर किसी मरीज की देखभाल में लगे लोगों के लिए। इसे केवल ऐहतियातन लिया जा सकता है।

   

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमारपटनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं