नीतीश ने आतंकवादी हमले में बिहार के दो लोगों की हत्या पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:20 IST2021-10-17T21:20:33+5:302021-10-17T21:20:33+5:30

Nitish expresses concern over killing of two people from Bihar in terrorist attack | नीतीश ने आतंकवादी हमले में बिहार के दो लोगों की हत्या पर चिंता जतायी

नीतीश ने आतंकवादी हमले में बिहार के दो लोगों की हत्या पर चिंता जतायी

पटना, 17 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के वानपोह में हुये आतंकवादी हमले में बिहार के रहने वाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने पर दुख जताते हुए वहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर वार्ता कर अपनी चिन्ता व्यक्त की है।

नीतीश ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस आतंकवादी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish expresses concern over killing of two people from Bihar in terrorist attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे