नीतीश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:40 IST2021-01-02T16:40:12+5:302021-01-02T16:40:12+5:30

Nitish expressed grief at the death of senior Congress leader Buta Singh | नीतीश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर दुख जताया

नीतीश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर दुख जताया

पटना, दो जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर शनिवार को दुख जताया। करीब डेढ़ दशक पहले कुमार ने राज्य में जब पहली बहुमत की सरकार बनाई थी तब बूटा सिंह राज्य के राज्यपाल थे।

कुमार ने अपने शोक संदेश में सिंह के निधन पर दुख जताया और उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया जिसमें वह केंद्रीय कैबिनेट में शामिल रहे और राज्यपाल के तौर पर भी सेवा दी।

सिंह ने जनवरी 2006 में बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया और वह दो वर्ष से भी कम समय तक इस पद पर रहे।

उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा था जिसमें फरवरी 2005 में बिहार विधानसभा में किसी भी दल को बहुमत नहीं होने और विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका के कारण कुछ हफ्ते के अंदर ही उन्होंने इसे भंग कर दिया था।

इसके बाद बिहार देश का पहला राज्य बना जहां एक वर्ष के अंदर दो बार चुनाव हुए, जबकि विवादास्पद कदम के लिए उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल की निंदा की थी।

सिंह का निधन शनिवार की सुबह नयी दिल्ली स्थित एम्स में हुआ। वह 86 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish expressed grief at the death of senior Congress leader Buta Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे