लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने खुले में नमाज पर प्रतिबंध की भाजपा नेताओं की मांग को नहीं दी तवज्जो

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:26 IST

Open in App

पटना, 13 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के भाजपा नेताओं की खुली जगहों पर ‘नमाज’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग से जुड़े सवाल को टालते हुए कहा कि ‘सरकार सभी के लिए है।’

अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ से इतर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देता। मैं पूजा करने या नमाज अदा करने जैसे मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह सरकार सबके लिए है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि कोविड-19 महामारी के दौरान (एक अवधि के लिए) धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।’’

कुमार ने कहा, ‘‘इन दिनों, मैं देख रहा हूं कि लोग विवाह समारोहों और बारात के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हैं। लोगों को जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल ने शनिवार को बिहार में खुले में ‘नमाज’ की प्रथा पर रोक लगाने की मांग की थी। पंचायती राज मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बचोल की मांग को लेकर उनका समर्थन किया है।

ओमीक्रोन स्वरूप से खतरे के मद्देनजर कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में कुमार ने कहा कि संकट को रोकने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों में पटना में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है।

कुमार ने कहा, ‘‘राज्य में अब तक एक भी व्यक्ति ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित नहीं हुआ है। पटना में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) को जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति मिल गई है। बाहर से राज्य में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। संक्रमित पाए जाने पर नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया