लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत पर विभिन्न दलों को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:37 IST

Open in App

पटना, तीन मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत पर विभिन्न दलों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने असम में दूसरी बार तथा पुडुचेरी में विजय हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

नीतीश ने तमिलनाडु में द्रमुक की जीत पर पार्टी एवं उसके नेता एम के स्टालिन को हार्दिक बधाई देते हुये कहा,‘‘ वर्ष 2017 एवं 2018

में चेन्नई यात्रा के दौरान आपसे मुलाकात में मैंने भविष्य में आपके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की कामना की थी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप राज्य को गौरव की नई ऊॅचाइयों पर ले जायेंगे। आपके पिताजी दिवंगत एम करूणानिधि जी आदर्शवादी, सफल एवं प्रसिद्ध नेता थे, जिनके प्रति मेरा गहरा सम्मान रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की जीत पर बधाई देते हुये कहा ,‘‘ पिनराई विजयन जी, केरल में लंबे समय के बाद ऐतिहासिक दूसरी बार जीत पर आपको मेरी बधाई है। मेरी कामना है कि आपके नेतृत्व में ‘ईश्वर के अपने देश’ को और समृद्धि प्राप्त होगी।’’

नीतीश ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजय हासिल करने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस