लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने तीन जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:24 IST

Open in App

पटना, सात जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

कुमार ने आज लगातार दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित तीन और जिलों के हवाई सर्वेक्षण के क्रम में दरभंगा जिले के हायाघाट, बहादुरपुर, हनुमान नगर और घनश्यामपुर, मधुबनी जिले के मधवापुर, खजौली, फुलपरास एवं घोघराडीहा तथा समस्तीपुर जिले के बिथान, सिंघिया, बरियाही एवं कल्याणपुर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् पटना शहर के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश से इस बार कई जिले प्रभावित हुये हैं और बाढ़ की स्थिति बनी है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान कई जगहों पर पानी का फैलाव दिख रहा था। खेतों में भी पानी फैला हुआ है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि हवाई सर्वेक्षण कर जिलाधिकारी अपने जिले के सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों का ठीक ढ़ंग से जानकारी लें और उसके आधार पर आकलन करें। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की राहत के लिए हम सबको काम करना है, उन्हें हर प्रकार से मदद करनी है। हमने शुरु से ही कहा है कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। ’’

कुमार ने कहा कि वर्ष 2007 में लगभग ढ़ाई करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुये थे और उन्हें सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध करायी गयी थी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हमलोग मॉनसून के पहले बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हैं और उसके आधार पर पूरी तैयारी की जाती है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा, ‘‘लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। लोगों को तुरंत राहत उपलब्ध होने से उन्हें संतुष्टि होती है कि उनकी मदद हुयी है। हम सभी को लोगों की सहायता सुरक्षा के लिये पूरी तत्परता के साथ काम करना है। एक.एक चीज का सही से आकलन होगा तो रिलिफ वर्क में और बेहतर ढंग से हो सकेगा। किसानों को कृषि कार्य में हुये नुकसान का आकलन कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिये हरसंभव उपाय करें ।’’

उन्होंने कहा कि जो राहत शिविर बनाए गए हैं वहां पर आर०टी०पी०सी०आर० कोरोना जांच और टीकाकरण कार्य अवश्य कराएं तथा जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं उनके रहने एवं देखभाल की अलग से व्यवस्था कराएं। उनका कहना था कि अभी कोरोना का दौर भी है और बाढ़ की स्थिति भी है ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य योजनाबद्ध ढंग से करें और आगे के लिए पूरी तरह सतर्क रहें और सभी तैयारियों रखें।

बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी तथा दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।

कुमार ने मंगलवार को पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण किया था और समीक्षा बैठक के दौरान आवश्यक निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए