लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने शहरी विकास एवं आवास विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:21 IST

Open in App

पटना, 17 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को शहरी विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में रह रहे बेघर गरीब भूमिहीनों के आवासन के लिये बहुमंजिला भवन निर्माण हेतु कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करें।

उन्होंने कहा,‘‘ वृद्ध अमीर हों या गरीब जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उनके लिए सभी शहरों में वृद्ध आश्रयस्थल का निर्माण तेजी से कराया जाए। इन वृद्ध आश्रय स्थलों पर भोजन एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ साथ अन्य जरुरी सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था हो। आश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन की व्यवस्था विभाग अपने स्तर से करे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ राज्य की कुछ जगहों पर परंपरागत, धार्मिक एवं ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार की अवधारणा है। ऐसे घाटों को भी विकसित किया जाए। नदियों के किनारे जहां अंतिम संस्कार पहले से होते आ रहे हैं वहां नदी किनारे ही बगल में तालाब की व्यवस्था की जाए और उसमें पानी का प्रबंध किया जाए ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के कार्य एवं स्नान में सुविधा हो सके और नदी का जल भी स्वच्छ रह सके। गांवों में भी एक ऊंची जगह को चिन्हित कर वहां शवदाह गृह के निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शवदाह गृह स्थलों की घेराबंदी के साथ ही वहां पहुंच पथ को बेहतर बनायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब