लाइव न्यूज़ :

नीतीश जदयू विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:56 IST

Open in App

पटना, 19 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपनी पार्टी जदयू के विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए।

पटना में जदयू के प्रदेश मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित इस बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार विधानमंडल दल की बैठक पार्टी कार्यालय में ही आयोजित की गई है, इसके पहले कभी पार्टी कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित नहीं हुई थी, कर्पूरी सभागार मीटिंग के लिहाज से काफी जगह है और सब लोगों का विचार था कि इस बार यहीं बैठक आयोजित की जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में (वर्तमान सत्र) जो कार्य होने हैं उन पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गयी। कई सदस्य पहली बार निर्वाचित हुए हैं उन्हें भी सभी बातों की जानकारी दी गई।

नीतीश ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में बतायें, साथ ही यह भी तय किया गया है कि 24 फरवरी की शाम नये सदस्यों की एक बैठक और होगी जिसमें संवैधानिक व्यवस्थाओं एवं कार्यकलापों, नियमों आदि के संबंध में अनुभवी सदस्य उन्हें विशेष तौर पर जानकारी देंगे। इस बैठक में नये सदस्यों के साथ-साथ अन्य इच्छुक सदस्य भी शामिल होंगे।

नीति आयोग की बैठक से संबंधित प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ नीति आयोग की कल ही बैठक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम हम भी उस बैठक में बिहार की तरफ से शामिल होंगे। नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा बिहार के अधिकारियों के साथ पहले ही लंबी चर्चा हो चुकी है। कल नीति आयोग की छठवीं बैठक है। प्रधानमंत्री जी सभी राज्यों की राय सुनेंगे। राज्य में विकास के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं उसके संबंध में हमलोग भी जानकारी देंगे। नीति आयोग की तरफ से भी बातें रखी जायेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि बैठक में कल जो चर्चा होगी उसका लाभ राज्य को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे