लाइव न्यूज़ :

चीन में बिहार के छात्र की मौत पर नीतीश ने मुख्यसचिव को केंद्र से बात करने को कहा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:25 IST

Open in App

पटना, दो अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के 20 वर्षीय छात्र की चीन में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत और शव परिजनों को सौंपने की पड़ोसी देश की अनिच्छा के विषय पर मुख्यसचिव से सोमवार को कहा कि वह केन्द्र सरकार से बात करें।

मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने पर उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण से कहा कि वह इस संबंध में केंद्र से बात करें।

बिहार के गया जिला निवासी अमन नागसेन पिछले साल के अंत में उच्च अध्ययन के लिए पड़ोसी देश चीन गया था। कुछ दिन पहले उसने परिवार वालों को उसके मरने की सूचना मिली। उन्होंने छात्र का शव सौंपने में चीनी अधिकारियों से असहयोग की शिकायत की है।

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी ट्विटर पर इस मुद्दे को साझा करते हुए कहा, ‘‘भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्यामा सिंह जी द्वारा सूचना मिली थी कि चीन में संदेहास्पद परिस्थितियों में गया के बच्चे अमन नागसेन की मृत्यु हो गई है। मैंने विदेश राज्य मंत्री एम लेखी से संपर्क साधा और विदेश मंत्रालय से लगातार बात हुई। कल उसके हत्यारों की गिरफ्तारी हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र