लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने अपना अंतिम चुनाव बताकर भाजपा-जद (यू) की हार स्वीकार की: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मौजूदा विधानसभा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताए जाने के बाद बृहस्पतिवार को दावा किया कि नीतीश ने ‘रिटायरमेंट’ की घोषणा करके भाजपा-जद(यू) गठबंधन की हार को स्वीकार कर लिया है।

पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि बिहार का चुनाव भविष्य की राजनीति का भाग्य बदलने वाला है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद महागठबंधन की जीत की सौंधी खुशबू आ रही है। इस खुशबू में युवाओं के रोजगार की, किसान की कर्ज माफी की, फसलों के दाम की, अपराध पर लगाम की, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की, नए उद्योग-धंधों की, प्रवासी मजदूरों के लिए आशा की एक नई किरण की उम्मीदें हैं।’’

सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘नीतीश बाबू ने तो तीसरे चरण के चुनाव से पहले ही इस चुनाव को अपना ‘आखिरी चुनाव’ बता जद(यू)-भाजपा की हार स्वीकार कर ली है। पर जान लें कि जद(यू)-भाजपा का ‘टायर्ड व रिटायर्ड नेतृत्व’, जिन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा भी कर दी है, वो बिहार को हरा नहीं पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा होता कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहारवासियों से बिहार को बदहाली की कगार पर पहुंचाने के लिए खुले मन से माफी मांग महागठबंधन को सरकार सौंप देते।’’

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में हो रहा विधानसभा चुनाव उनका अंतिम चुनाव है।

पूर्णिया के धमदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’’

नीतीश ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह कई बार लोकसभा के सदस्य रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे । नीतीश साल 2005 से (बीच में कुछ महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह