लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस का आरोप, उसके विधायकों को बीजेपी की ओर से ऑफर किये जा रहे हैं 25-25 करोड़ रुपये

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2019 12:54 IST

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों से बीजेपी नेताओं ने संपर्क किया है और पैसे का भी प्रस्ताव रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप- बीजेपी नेता कर रहे हैं उसके विधायकों से संपर्कनितिन राउत ने कहा- कल एक या दो विधायकों के सामने 25-25 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता नितिन राउत ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के कुछ विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। नितिन राउत के अनुसार कांग्रेस के कुछ विधायकों से बीजेपी नेताओं ने संपर्क किया है और पैसे का भी प्रस्ताव रखा है। महाराष्ट्र में नई सरकार को 9 नवंबर तक बन जाना है हालांकि, अभी तक किसी भी गठबंधन ने दावा पेश नहीं किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा, 'कुछ रिपोर्ट हैं कि कुछ कांग्रेस विधायकों से बीजेपी नेताओं ने पैसों के साथ संपर्क किया। कल (गुरुवार) एक या दो विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये ऑफर किये गये। हम कर्नाटक में जो पैटर्न शुरू हुआ था उस हॉर्स ट्रेडिंग को खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे।'

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और ऐसे में इस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। हालांकि, शिवसेना ने बीजेपी के सामने सरकार बनाने को लेकर 50-50 का फॉर्मूला सामने रखा है, जिसके बाद पेंच फंस गया है।

शिवसेना की मांग है दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना कहती रही है कि 50-50 की बात पहले से तय थी। ऐसे में शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी के लिए सबसे बड़ी उलझन बन गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं