लाइव न्यूज़ :

जब रैली में नितिन गडकरी को आया गुस्सा, बोले- 'चिल्लाना बंद कीजिए, नहीं तो थप्पड़ लगेगा'

By भाषा | Updated: March 7, 2019 04:09 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह मार्च को महाराष्ट्र जनसभा में जब भाषण देना शुरु किया तब भीड़ में विदर्भ समर्थक कुछ कार्यकर्ता नारे लगाने लगे और वहां बैठे मीडिया के लोगों में पर्चे भी फेंके।

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यहां एक जनसभा में कुछ लोगों द्वारा पृथक विदर्भ राज्य के पक्ष में नारे लगाने पर नाराजगी प्रकट की और उन्हें का कार्यक्रम से बाहर निकलवा देने की धमकी दी। जनसभा में गडकरी ने जब भाषण देना शुरु किया तब भीड़ में विदर्भ समर्थक कुछ कार्यकर्ता नारे लगाने लगे और वहां बैठे मीडिया के लोगों में पर्चे भी फेंके। इस पर गडकरी नाराज हो गये और उन्होंने उन लोगों को शांत रहने को कहा।उसके बाद गडकरी ने कहा, ‘‘यदि वे फिर हंगामा करते हैं तो उन्हें थप्पड़ लगाइए, याद रखिए - चिल्लाना बंद कीजिए अन्यथा थप्पड़ लगेगा और बाहर निकाल दिया जाएगा। उनसभी को बाहर निकालिए।’’ मंच पर महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी थे।

बीजेपी नेताओं ने वर्तमान मुद्दों पर बैठक की

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद तथा पार्टी प्रवक्ताओं की बुधवार को हुई एक बैठक में बालाकोट हवाई हमले और मोदी सरकार के विकास एजेंडे पर चर्चा हुई। आधिकारिक सूत्रों ने इसे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी का एक हिस्सा बताया । उन्होंने कहा कि यह सत्तारूढ़ गठबंधन को आम लोगों के बीच चर्चा का विषय तय करने मदद पहुंचाने के लिए नियमित संवाद है। भाजपा मानती है कि हवाई हमले के विषय ने चुनावी विमर्श में उसके राष्ट्रवाद के मुद्दे को अहमियत प्रदान की है। इस बैठक पर पार्टी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं