केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हार्ट में समस्या के बाद करवाया एंजियोप्लास्टी, पीएम मोदी ने फोन पर लिया तबीयत का हाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 25, 2020 08:01 IST2020-04-25T08:01:00+5:302020-04-25T08:01:00+5:30

अगर आपके हृदय की रक्त धमनियां संकरी हैं तो हृदय एंजियोप्लास्टी किया जा सकता है। यह एंजियोग्राफी द्वारा पूर्व जांच की जाती है। रक्तधमनियों के संकरा होने को कारण सीने में दर्द या हृदय आघात हो सकता है।

nitin gadkari underwent angioplasty now central minister is fine | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हार्ट में समस्या के बाद करवाया एंजियोप्लास्टी, पीएम मोदी ने फोन पर लिया तबीयत का हाल

Nitin Gadkari (File Photo)

Highlightsनितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।नितिन गडकरी अब एंजियोप्लास्टी के बाद स्वस्थ हैं।

पुणे: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग चार दिन पहले नागपुर में अपने दिल का एंजियोप्लास्टी करवाया। डॉक्टर ने रक्त वाहिका में एक स्टेंट (एक प्रकार की जाली) लगाया है, जिसमें हृदय में रक्त के थक्के पाए गए थे। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन मार्डीकर ने उनका इलाज किया था। डॉक्टर ने बताया कि वह अब स्वस्थ हैं और उन्होंने अपना कामकाज करना शुरू कर दिया है। डॉक्टर ने नितिन गडकरी की एंजियोप्लास्टी उनके हृदय में खून की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिनी में ब्लॉक मिलने के बाद किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर गडकरी से संपर्क किया और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। अस्पताल से घर लौटने के बाद, गडकरी ने अपने निवास से अपने दैनिक कामकाज की शुरुआत की है। 

नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। नितिन गडकरी के परिजनों ने बताया कि वह मराठी फिल्मों और फिल्म के गीतों का भी आनंद ले रहे हैं। उनके रिश्तेदारों ने कहा कि वह अपने पोते के साथ भी समय बिता रहे थे।

Web Title: nitin gadkari underwent angioplasty now central minister is fine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे