राजनीति में बड़ा दिल रखिए, किसी से मतभेद मत रखो?, नितिन गडकरी ने कहा-सभी विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार करो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 12:18 IST2025-10-11T12:17:26+5:302025-10-11T12:18:48+5:30
मंत्री ने कहा कि अग्रवाल के समाजवादी होने के बावजूद उनके साथ कभी कोई मतभेद नहीं रहा, क्योंकि वह एक अलग विचारधारा के अनुयायी हैं।

file photo
नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में व्यक्ति को बड़ा दिल रखना चाहिए और मतभेद होने के बावजूद सभी विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। वह सुरेश (बाबू) अग्रवाल के 'अमृत महोत्सव' सम्मान समारोह में बोल रहे थे। गडकरी ने उन्हें कॉलेज के दिनों से मित्र और राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा का अनुयायी बताया।
मंत्री ने कहा कि अग्रवाल के समाजवादी होने के बावजूद उनके साथ कभी कोई मतभेद नहीं रहा, क्योंकि वह एक अलग विचारधारा के अनुयायी हैं। गडकरी ने कहा, "मतभेद होने के बावजूद रिश्ते अच्छे, मजबूत और स्थायी होते हैं। यही भारतीय लोकतंत्र की विशेषता है। राजनीति में भी बड़ा दिल होना चाहिए और विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि मतभेद या राजनीतिक विचारधारा के कारण लोगों के साथ उनकी दोस्ती में कोई तनाव नहीं आता। गडकरी ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की उनके काम और सादगी के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, जो कम्युनिस्ट हैं, जब भी दिल्ली आते हैं, शिष्टाचार के नाते उनसे मिलने आते हैं।