लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने कहा, 'भाजपा के कुछ नेताओं को कम बोलने की जरूरत', मुंह में कपड़ा डालने की दी सलाह

By भाषा | Updated: December 19, 2018 19:48 IST

गडकरी ने 1972 की हिंदी फिल्म ‘‘बांबे टू गोवा’’के एक दृश्य का जिक्र किया जिसमें एक बच्चे के माता-पिता उसे खाने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा डाल देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में कुछ लोगों के लिए ऐसे ही कपड़े की जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने मुंबई के एक निजी चैनल के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के बड़बोलेपन को लेकर निशाना साधा है उन्होंने 'बॉम्बे टू गोवा' फिल्म का उदाहरण भी दिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भाजपा में कुछ लोगों को कम बोलने की आवश्यकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने ‘‘रिपब्लिक समिट’’ कार्यक्रम में कहा कि नेताओं को आम तौर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मितव्ययी (कम बोलना) होना चाहिए।

राफेल विमान सौदे पर भाजपा द्वारा एक दिन में 70 संवाददाता सम्मेलन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा, ‘‘हमारे पास इतने नेता हैं, और हमें उनके सामने (टीवी पत्रकारों) बोलना पसंद है, इसलिए हमें उन्हें कुछ काम देना है।’’

गडकरी ने 1972 की हिंदी फिल्म ‘‘बांबे टू गोवा’’के एक दृश्य का जिक्र किया जिसमें एक बच्चे के माता-पिता उसे खाने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा डाल देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में कुछ लोगों के लिए ऐसे ही कपड़े की जरूरत है।’’

उनसे जब पूछा गया कि क्या ‘‘चुप रहने का आदेश’’ उन लोगों के लिए भी जरूरी है जो हनुमान की जाति या कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के गोत्र के बारे में बोलते हैं तो गडकरी ने कहा कि वह ‘‘मजाक’’ कर रहे थे।

गडकरी ने कहा कि न तो वह और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी कार्यक्रम के बाद मीडिया को बाइट देते हैं।

राफेल सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की कांग्रेस की मांग पर गडकरी ने कहा कि क्या जेपीसी उच्चतम न्यायालय से बड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिकतर आरोपों की कोई प्रासंगिकता नहीं है और उनका जवाब नहीं देना ही बेहतर है।

 

 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया