लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा, महाराष्ट्र लौटने का सवाल ही नहीं उठता

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2019 12:42 IST

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना में गतिरोध बरकरार है। इस बीच हाल में एक शिवसेना नेता का बयान भी आया था कि अगर नितिन गडकरी को बात के लिए बुलाया जाता है तो सबकुछ दो घंटे में ठीक हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच गडकरी नागपुर पहुंचे गडकरी ने पत्रकारों से कहा- फैसला जल्द होगा, देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में बननी चाहिए सरकार

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अटकलों के बीच कहा है कि देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में ही नई सरकार बनाई जानी चाहिए। गडकरी ने साथ ही इस बात का भरोसा दिलाया कि जल्द ही महाराष्ट्र में नई सरकार बन जाएगी। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री ने इस बात की संभावना से भी इंकार किया कि वे महाराष्ट्र की राजनीति में वापस लौट रहे हैं।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी गतिरोध के बीच गडकरी नागपुर पहुंचे हैं। यहीं पत्रकारों के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा, 'फैसला जल्द हो जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में बनना चाहिए। आरएसएस और मोहन भागवत का इससे कोई कनेक्शन नहीं है।' 

गडकरी ने भरोसा जताया कि बीजेपी को शिवसेना का समर्थन हासिल हो जाएगा। गडकरी ने कहा, 'हमारी उनके साथ बातचीत जारी है।'

'महाराष्ट्र लौटने का सवाल नहीं'

नितिन गडकरी ने खुद के महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर जारी बातों को भी अटकलबाजी करार दिया। नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में लौटने का सवाल ही नहीं उठता। बकौल गडकरी, 'मैं दिल्ली में हूं। महाराष्ट्र की राजनीति में आने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।'

बता दें कि 24 अक्टूबर को आये चुनाव के नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिलीं जो 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है। बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। 

गौरतलब है कि हाल में शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने कहा कि उन्होंने सरकार बनने को लेकर जारी गतिरोध पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। किशोर तिवारी ने कहा, 'मैंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इसमें पहल के लिए चिट्ठी लिखी है और नितिन गडकरी को बातचीत के लिए भेजने को कहा है। नितिन गडकरी केवल दो घंटे में स्थिति का हल निकालने में सफल होंगे।' 

टॅग्स :महाराष्ट्रनितिन गडकरीविधानसभा चुनावशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं