लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने किसानों को दिया खेती का नया मंत्र, सरपंचों को बताया आदर्श ग्राम का उत्प्रेरक

By भाषा | Updated: March 9, 2019 20:39 IST

नवराष्ट्र सरपंच सम्राट और एग्रोटेक अवार्ड' समारोह में भाषण करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पंचायत प्रमुख जमीनी स्तर पर किसानों के साथ बातचीत कर रहे हैं और इसलिए उन्हें गांवों की प्रगति में

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि गांवों को आदर्श गांव बनाने के लिए वहां खेती में अपनाए जाने वाली फसल पद्धतियों के साथ प्रयोग करने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामों के मुखिया लोगों को फसलों की खेती के रूप बदलाव की अगुवाई करने का आह्वान किया।वह यहां 'नवराष्ट्र सरपंच सम्राट और एग्रोटेक अवार्ड' समारोह में भाषण करते हुए गडकरी ने कहा कि पंचायत प्रमुख जमीनी स्तर पर किसानों के साथ बातचीत कर रहे हैं और इसलिए उन्हें गांवों की प्रगति में उत्प्रेरक बनना चाहिए।उन्होंने कहा, “यदि प्रत्येक सरपंच अपने गाँव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प ले तो पूरा देश आदर्श के रूप में स्थापित होगा।’’ 

फसल पैटर्न को बदलने की जरूरत फसल पैटर्न में बदलाव पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, "देश में चीनी, गेहूं और दालों का अधिशेष उत्पादन हो रहा है। हमें अपने फसल पैटर्न को बदलने और बाजार की मांग के अनुरूप वैकल्पिक फसलों की ओर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस दिशा में तथा उत्पादन लागत को कम करने के लिए गांव के स्तर पर गांव के सरपंच को नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे स्कूलों, अस्पतालों, काम तथा कृषि उपज के लिए उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं के कारण गांव के लोग शहर का रुख करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवास के लिए इस चक्र को तोड़ने के लिए चौतरफा प्रयास करने की आवश्यकता है।

अटल बिहारी वाजपेयी का किस्सा सुनाया उन्होंने कहा, “मुझे स्मरण है कि वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी याद ने मुझे दिल्ली बुलाया और देश के हर गांव को सड़कों से जोड़ने का एक मसौदा तैयार करने को कहा था। मेरी अध्यक्षता वाली समिति ने एक रिपोर्ट जमा कराई और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की गई।" उन्होंने कहा कि एक विशेषज्ञ ने उनसे कहा था कि सभी गांव को सड़कों से जोड़ने से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कम से कम 1.9 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

टॅग्स :नितिन गडकरीकिसान विरोध प्रदर्शनअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया