लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी का दावा- मार्च 2019 तक 80% गंगा हो जाएगी साफ

By भाषा | Updated: October 25, 2018 04:24 IST

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, गडकरी ने सभी हितधारकों को निर्देश दिया कि गंगा की सफाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करें और जहां भी कोई बाधा हो तो उसके समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठायें। 

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि गंगा को साफ करने की कुछ परियोजनाएं पूरी हो गई है और कुछ पर कार्य प्रगति पर है और उन्हें उम्मीद है कि मार्च 2019 तक नमामि गंगे कार्यक्रम का कार्य 70-80 प्रतिशत तक पूरा हो जायेगा ।

नितिन गडकरी ने मंगलवार को उत्तराखंड, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जारी प्रत्येक परियोजना की विस्तृत समीक्षा की थी ।

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, गडकरी ने सभी हितधारकों को निर्देश दिया कि गंगा की सफाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करें और जहां भी कोई बाधा हो तो उसके समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठायें। 

उन्होंने जोर दिया कि कार्य को युद्ध-स्तर पर किया जा रहा है और नमामि गंगे कार्यक्रम बहुत सफल होने जा रहा है। 

मंत्री ने कहा कि नदी में जल का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए ‘अविरल गंगा’ के लिए भी अधिसूचना जारी की गयी है। एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है और घरों की नालियों को जलमल लाईनों से जोड़ा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जल की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव आयेगा। घाटों और शवदाहगृहों का निर्माण किया जा रहा है, जो मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि कुछ परियोजनाएं पूरी हो गयी हैं, कुछ प्रगति पर हैं और कुछ परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी की गयी हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की, ‘‘ हम मार्च 2019 तक नमामि गंगे कार्यक्रम के कार्य को 70-80 प्रतिशत तक पूरा कर पाएंगे।’’

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं