लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की राजनीति की धुरी बनकर उभरे गडकरी, नागपुर में आज होगी RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 10:23 IST

संभव है कि पहले ही यह योजना बनाई गई हो कि जब शिवसेना से बात नहीं बने तो नितिन गडकरी को सामने लाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक विश्लेषक तब हैरान हुए थे जब पहली बार सार्वजनिक रूप से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. नितिन गडकरी के शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ अच्छे संबंध हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज नागपुर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के साथ होंगे. भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही तनातनी के बीच केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की राजनीति की धुरी बनकर सामने आए हैं.

गडकरी टिकट बंटवारे से लेकर सरकार बनाने की कश्मकश में मुख्यधारा से अलग थे, लेकिन जब सरकार के गठन की गुत्थी नहीं सुलझी तो अचानक वह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अतिमहत्वपूर्ण शख्स के रूप में सामने आते दिखाई दिए.

यह संभवत: महाराष्ट्र की राजनीति में उनके कद का ही असर रहा कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल उनसे मिलने पहुंचे तो यह जानते हुए भी कि भाजपा और कांग्रेस अलग धुरी की राजनीतिक पार्टी है, सभी ने इसके राजनीतिक निहितार्थ निकालने शुरू कर दिए. यह चर्चा इतनी व्यापक और असरदार रही कि पटेल को सार्वजनिक बयान देना पड़ा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के कार्य को लेकर उनसे मिलने गए थे. इसके अलावा उनकी कोई बात नहीं हुई है.

इसके पहले सभी राजनीतिक विश्लेषक तब हैरान हुए थे जब पहली बार सार्वजनिक रूप से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात के दौरान शिवसेना को बातचीत के लिए आगे लाने पर चर्चा हुई थी. संभव है कि पहले ही यह योजना बनाई गई हो कि जब बात नहीं बने तो गडकरी को सामने लाया जाएगा.

टॅग्स :नितिन गडकरीमोहन भागवतआरएसएसशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं