लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक : विजयन ने स्वास्थ्य कर्मियों की ‘निस्वार्थ सेवा’ की भूमिका को सराहा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर केंद्रित सरकार की नीति ने राज्य को लगातार चौथी बार नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बड़े राज्य के रूप में उभरने में मदद की है।

उन्होंने ट्वीट किया, “केरल एक बार फिर नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन वाले राज्य के रूप में उभरा है। इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह वे नीतियां हैं जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं और इसकी सफलता सुनिश्चित करने वाले हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण।”

विजयन ने कहा कि दक्षिणी राज्य बाढ़ जैसी प्रतिकूल स्थितियों से जूझते हुए वर्ष 2019-20 के प्रदर्शन में शीर्ष पर उभरा और इससे उपलब्धि का मूल्य बढ़ जाता है।

एक फेसबुक पोस्ट में, विजयन ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की वाम मोर्चा की नीति संकट के समय में भी दृढ़ता से लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वास्थ्य कर्मियों की निस्वार्थ सेवा ने केरल को इस महान जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम बनाया है।" उन्होंने यह भी कहा कि बाद में आए कोविड-19 के प्रकोप को भी इस अनुकरणीय तरीके से नियंत्रित किया जा सका।

मुख्यमंत्री ने महामारी के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक सतर्क हस्तक्षेप की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos