लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने जयपुर फुट सेंटर देखा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:01 IST

Open in App

जयपुर, 16 अक्टूबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को यहां भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के जयपुर फुट सेंटर का दौरा किया।

उन्होंने जयपुर फुट की निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया और देश के विभिन्न हिस्सों से आए लाभार्थियों से भी मुलाकात की।

संस्था के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डी आर मेहता ने इस अवसर पर जयपुर फुट संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी और बताया कि भारत और विदेशों में अब तक लगभग 20 लाख लोगों को कृत्रिम अंग, कैलीपर्स और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जयपुर फुट अपनी उच्च तकनीकी उत्कृष्टता और कम लागत के कारण दिव्यांगों के लिए वरदान साबित हुआ है।

बीएमवीएसएस के मानद निदेशक सतीश मेहता ने कहा कि जयपुर फुट ने विशेष शिविर लगाकर 35 देशों के 35,000 से अधिक दिव्यांगों को लाभान्वित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो