लाइव न्यूज़ :

‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक वाली एसयूवी मिलने के बाद नीता अंबानी ने रद्द कर दिया था गुजरात दौरा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:50 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर दक्षिण मुंबई में इस साल फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक रखी एक एसयूवी मिलने के बाद उनकी पत्नी नीता अंबानी ने गुजरात का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया था। आवास के सुरक्षा प्रमुख ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को दिए गए अपने बयान में यह जानकारी दी है।

सुरक्षा प्रमुख का यह बयान, 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिलेटिन की छड़ों के साथ वाहन मिलने और बाद में कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के सिलसिले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और नौ अन्य के खिलाफ एनआईए द्वारा पिछले हफ्ते यहां विशेष अदालत में दायर आरोप-पत्र का हिस्सा है।

आवास के सुरक्षा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि विस्फोटकों वाली गाड़ी और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मुकेश अंबानी को दी। उन्होंने एनआईए को यह भी बताया कि उस दिन नीता अंबानी को गुजरात में जामनगर जाना था। उनका दौरा पहले पुन: निर्धारित किया गया और बाद में उनकी एवं क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की सलाह पर दौरा रद्द कर दिया गया था।

सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि उन्हें विभिन्न वर्गों से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन सभी अक्टूबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध से संबंधित थी।

उन्होंने बयान में कहा कि अंबानी परिवार को 25 फरवरी को यहां कारमाइकल रोड पर अवैध रूप से खड़ी लावारिस स्कॉर्पियो में मिले धमकी भरे पत्र और जिलेटिन की छड़ों के लिए किसी खास व्यक्ति पर संदेह नहीं है।

पूर्व पुलिस अधिकारी वाजे मामले में मुख्य आरोपी हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या में भी "महत्वपूर्ण भूमिका" निभाई थी।

हिरन, जिन्होंने दावा किया था कि एसयूवी उनके पास से चोरी हो गई थी, पांच मार्च को पड़ोस के ठाणे जिले में एक नाले में मृत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित