लाइव न्यूज़ :

एनआईटी राउरकेला : तीन छात्रों को 45 लाख रुपये का पैकेज, नौ को 43 लाख रुपये वार्षिक वेतन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला में तीन छात्रों को 45 लाख रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ नौकरी मिली है, जबकि नौ को इस साल प्लेसमेंट अभियान में 43 लाख रुपये प्रतिवर्ष की पेशकश की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

हालांकि, संस्थान ने नीति के अनुसार उच्च पैकेज प्राप्त करने वाले छात्रों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

एनआईटी राउरकेला के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट केंद्र के प्रमुख उमेश सी पाती ने कहा, ‘‘इस साल, प्लेसमेंट अभियान एक कठिन कार्य था। महामारी के बावजूद, तीन छात्रों को 45 लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज मिला है जो अब तक का सबसे अधिक है, जबकि नौ को 43 लाख रुपये प्रतिवर्ष की पेशकश की गई है।’’

84 कंपनियों ने 253 छात्रों को 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक की पेशकश की है। कुल 211 अन्य छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट, बार्कलेज, बजाज ऑटो, सिटी बैंक और क्वालकॉम जैसी वैश्विक बड़ी कंपनियों से प्रतिष्ठित इंटर्नशिप पेशकश मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट