Bihar: जेडीयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2026 16:02 IST2026-03-11T16:02:27+5:302026-03-11T16:02:32+5:30
Bihar: वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है। इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था।

Bihar: जेडीयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू सदस्यता ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहलीबार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय पहुंचते ही युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया "बिहार का सीएम कैसा होम निशांत कुमार जैसा हो।" ‘सीएम नीतीश जिंदाबाद’, ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पटना, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जेडीयू ऑफिस पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। pic.twitter.com/HtOP0c6A5C
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 11, 2026
बताया जाता है कि इस दौरान निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है। इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था।
हमने यहां लोगों की समस्याएं सुनी। बता दें कि निशांत कुमार ने 8 मार्च को जदयू की सदस्यता ली है और उसके बाद से वे लगातार राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यालय में उनके साथ बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। सुनील कुमार ने बताया कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। उन्होंने कहा कि उसी कार्यक्रम के सिलसिले में वे पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।
जब सुनील कुमार से यह पूछा गया कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक बात है। निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली थी।
सदस्यता लेने के बाद उन्होंने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जदयू का गमछा और टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा था कि वे पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और पिछले 20 वर्षों में उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।