लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई सहोदय स्कूल परिसरों के अध्यक्षों, सचिवों से पाठ्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे निशंक

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बृहस्पतिवार 28 जनवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सहोदय स्कूल परिसरों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पाठ्यक्रम और स्कूल की प्रक्रियाओं में शामिल किये जाने वाले परिवर्तनों को लेकर चर्चा करेंगे ।

सीबीएसई की एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ केंद्रीय शिक्षा मंत्री शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पाठ्यक्रम और स्कूल की प्रक्रियाओं में शामिल किये जाने वाले परिवर्तनों को लेकर चर्चा करेंगे ।

उन्होंने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश में 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है और इसमें प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के व्यापक दायरे को शामिल किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षा का सार्वभौमीकरण और शिक्षा को सुलभ एवं समावेशी बनाना है। यह तभी संभव है जब इसे सभी स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

गौरतलब है कि सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्सेज उन संबद्ध स्कूलों का समूह है, जो स्कूली शिक्षा में पठन-पाठन के सर्वश्रेष्ठ तरीकों और नवाचार रणनीतियों को साझा करने के लिए स्वैच्छिक रूप से एकजुट होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब