लाइव न्यूज़ :

निशंक बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब की बुधवार को बैठक होगी जिसमें दोनों नेता कोविड-19 के बाद बदली परिस्थिति में शिक्षार्थिओं को सर्वश्रेष्ठ संभव शिक्षा देने के उपायों के बारे में चर्चा करेंगे ।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मंत्री डोमिनिक राब के साथ बैठक को लेकर आशान्वित हूं जो 16 दिसंबर को साढ़े 12 बजे होगी । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों देशों के शिक्षार्थियों को सर्वश्रेष्ठ संभव शिक्षा प्रदान करने के उपायों एवं रास्तों के बारे में चर्चा करेंगे । ’’

गौरतलब है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक की भारत यात्रा पर आए हैं।

राब ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की । इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये 10 वर्षो का महात्वाकांक्षी खाका तैयार करने पर सहमति व्यक्त की ।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री का अपनी यात्रा के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ मुलाकात का कार्यक्रम भी है । वह बेंगलुरू भी जायेंगे, जहां वह 17 दिसंबर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा