लाइव न्यूज़ :

निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सभी हितधारकों से सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सभी हितधारकों से 25 जनवरी तक सुझाव देने का शुक्रवार को आग्रह किया।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अब क्रियान्वयन हेतु तैयार है। मैं सभी हित धारकों से आग्रह करता हूं कि इस नीति के बेहतरीन क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव 25 जनवरी 2021 तक ट्विटर एवं फेसबुक पर साझा करें।’’

निशंक ने हाल ही में अपने मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन की समीक्षा की थी।

बैठक के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों को स्‍कूली शिक्षा से उच्‍चतर शिक्षा में जोड़ने के वास्ते शिक्षा मंत्रालय के उच्‍च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा विभागों के बीच नई शिक्षा नीति के कार्यान्‍वयन में समन्‍वय के लिए एक कार्य बल के गठन की अनुशंसा की थी।

निशंक ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति का शीघ्र कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करने के लिए उच्‍च शिक्षा सचिव की अध्‍यक्षता में एक समीक्षा समिति तथा एक कार्यान्‍वयन समिति गठित करने का सुझाव दिया था।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसे लागू करने के लिए कुल 181 कार्यों की पहचान की गई है और स्पष्ट समय-सीमा के साथ नई शिक्षा नीति के इन चिन्हित 181 कार्यों की प्रगति की निगरानी एक ‘डैशबोर्ड’ के जरिये करने की बात कही गई है।

इन कार्यों को पूरा करने के लिए एक मासिक और साप्ताहिक कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर