लाइव न्यूज़ :

निशंक ने तिहान-आईआईटी हैदराबाद की स्वायत्त नौवहन प्रणाली की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को तिहान-आईआईटी हैदराबाद की स्वायत्त नौवहन प्रणाली संबंधी परीक्षण प्लेटफार्म की आधारशिला रखी और कहा कि नौवहन प्रणाली तथा हवाई वाहनों के विकास एवं अनुकूलन से भारत वैश्विक स्तर पर उन्नत तकनीक के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा ।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘‘मुझे इस बात की भी खुशी है कि आईआईटी हैदराबाद न केवल विज्ञान और नवाचार को मजबूत कर रहा है बल्कि भारत सरकार के अन्य कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद द्वारा विकसित स्वायत्त नेविगेशन प्रणाली तथा हवाई वाहनों का विकास एवं अनुकूलन भारत को वैश्विक स्तर पर उन्नत तकनीकी के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रणाली भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए व्यवसायों के लिए नए रास्ते भी खोलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। निश्चय ही यह प्रणाली तो एक है पर इसके उपयोग और फायदे अनेक है ।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नयी नौवहन प्रणाली 21वीं सदी में एक बड़ी ताकत की तरह है जो नए भारत को आत्मनिर्भर भारत बनने में सक्षम करेगी |

उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद द्वारा 5जी तकनीक पर भारत का पेटेंट हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। आने वाला युग 5जी का युग है जिस पर आईआईटी हैदराबाद ने पहले ही बढ़त लेनी शुरू कर दी है।

इस डिजिटल कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे , आईआईटी हैदराबाद के कई अधिकारी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल