लाइव न्यूज़ :

निशंक ने एनसीटीई के वेब पोर्टल पर ‘माई एनईपी 2020’ प्लेटफॉर्म की शुरूआत की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षण परिषद (एनसीटीई) के वेब पोर्टल पर ‘माईएनईपी 2020’ प्लेटफॉर्म की शुरूआत की।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म 1 अप्रैल से 15 मई 2021 तक परिचालन में रहेगा और इसके जरिये शिक्षकों के लिये राष्ट्रीय पेशेवर मानकों के विकास तथा राष्ट्रीय मार्गदर्शन सदस्यता कार्यक्रम मिशन का मसौदा तैयार करने के लिये विभिन्न पक्षकारों से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि डिजिटल माध्यम से विचार विमर्श का मकसद शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक एवं टिकाऊ बदलाव के लिये शिक्षक नीति का दस्तावेज तैयार करने में शिक्षाविदों, अध्यापकों एवं अन्य पक्षकारों की सहभागिता सुनिश्चित करना है ।

बयान के अनुसार, विशेषज्ञ समिति, विचार विमर्श की अवधि में एकत्रित जानकारी की सघन समीक्षा करेगी और अंतत: सार्वजनिक समीक्षा के लिये मसौदे को रखेगी। पक्षकारों की राय और विचारों का अंतिम मसौदा तैयार करने में उपयोग किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह