लाइव न्यूज़ :

निशंक ने बेतिया और कोरबा में केंद्रीय विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण दुनिया के कई देशों में शैक्षणिक सत्र को एक वर्ष पीछे कर दिया गया लेकिन भारत ने आनलाइन शिक्षा को अपनाकर छात्रों का साल खराब नहीं होने दिया ।

निशंक ने बिहार के बेतिया और छत्तीसगढ़ के कोरबा में केंद्रीय विद्यालय के नये भवन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करते हुए यह बात कही ।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश में उत्कृष्ठता की पहचान बन गए हैं और पिछले छह वर्षो में देश में 150 नये केंद्रीय विद्यालय खुले हैं तथा उनके निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के कारण दुनिया के कई देशों में शैक्षणिक सत्र को एक वर्ष पीछे कर दिया गया लेकिन हमारे देश में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने आनलाइन शिक्षा को अपनाकर सत्र को पीछे नहीं होने दिया। इससे छात्रों का साल खराब नहीं हुआ । ’’

केंद्रीय विद्यालय संगठन के बयान के अनुसार, बिहार के बेतिया में जिस केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया, वह वर्ष 2003 में स्थापित हुआ था और अस्थायी तौर पर बेतिया की चमड़ा प्रसंस्करण इकाई में संचालित हो रहा था । राज्य सरकार द्वारा इसके लिये 10 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गई । अभी इस विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई हो रही है और इसमें 489 विद्यार्थी हैं ।

वहीं, छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्ष 2011-12 में प्रारंभ हुआ था । राज्य सरकार द्वारा इसके लिये 10 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गई थी और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 15.86 करोड़ रूपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग