लाइव न्यूज़ :

निशंक ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ शिक्षा के विविध आयामों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ बैठक की जिसमें दोनों नेताओं ने शिक्षार्थिओं को सर्वश्रेष्ठ संभव शिक्षा देने के उपायों सहित शिक्षा से जुड़े आयामों के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया ।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करने के लिये मैंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब को धन्यवाद दिया। उन्होंने (राब) नई नीति को दूरदर्शी बताया । ’’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने डिग्रियों को आपसी मान्यता देने तथा आधिकारिक स्तर पर एक कार्यबल स्थापित करने के समझौते के बारे में चर्चा की ।

निशंक ने कहा कि यह चर्चा साल 2018 में ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के परिणामरूवरूप हुयी है जहां उन्होंने (मोदी) कहा था कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों में शिक्षा सेतु के समान है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक की भारत यात्रा पर आए हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसमें दोनों नेताओं ने कोविड संकट और ब्रेक्जिट बाद विश्व में भारत-ब्रिटेन संबंधों के विविध आयामों एवं संभावनाओं और सामरिक गठजोड़ के बारे में चर्चा की।

इससे पहले राब ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की थी । इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये 10 वर्षो का महात्वाकांक्षी खाका तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?