लाइव न्यूज़ :

निशंक ने अमेरिका में भारत के राजदूत से शिक्षा नीति और भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधु से मुलाकात की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा की ।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ आज अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधु से भेंट की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भारत-अमेरिका सहयोग एवं अमेरिकी सरकार में राजनीति बदलाव के मुद्दों पर चर्चा की । ’’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी उच्च शिक्षा व्यवस्था इतनी विश्वसनीय है कि आईआईटी /आईआईएसईआर के स्नातक वैश्विक स्तर पर नेतृत्व का मौका पा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि हमारी महत्वाकांक्षी ‘भारत में रूके और भारत में पढ़े’ योजना को मजबूत बनाना है ।

निशंक ने कहा कि तरनजीत सिंह संधु ने इस बारे में विचार व्यक्त किये कि इन प्रावधानों को किस प्रकार बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है ।

मंत्री ने कहा कि हम भारत में 100 विदेशी विश्वविद्यालयों को आमंत्रित कर रहे हैं ।

शिक्षा मंत्री ने कहा ‘‘संधु और मैंने कैम्पस सहयोग के बारे में चर्चा की जो खासतौर पर शीर्ष क्यूएस रैंकिंग में आने वाले विश्वविद्यालयों के संबंध में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां