लाइव न्यूज़ :

निशंक ने ओटीपीआरएमएस प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ने की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को सत्यापित ऑनलाइन शिक्षक छात्र पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (ओटीपीआरएमएस) प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर के साथ जोड़ने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

निशंक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘ ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र तक व्यवधान रहित पहुंच सुनिश्चित करने के क्रम में शिक्षा मंत्रालय ने प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र स्वतः ही डिजिलॉकर में स्थानांतरित हो जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की वेबसाइट पर जाकर उन्हें देखा जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ डिजिलॉकर ऐप को एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।’’

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एनसीटीई द्वारा जारी ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 200 रुपये के पंजीकरण शुल्क को माफ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे देश भर के सभी हितधारकों को कारोबारी सुगमता के साथ डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सक्षम होगा।

गौरतलब है कि डिजिलॉकर ऐसी प्रणाली है जहां दस्तावेजों को ई-सक्षम बनाकर डिजिटल माध्यम से सुरक्षित एवं वास्तविक समय में उपयोग के लिये उपलब्ध कराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे