निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, JNU में कुछ ताकतें भारत के खिलाफ छेड़ रही हैं युद्ध

By भाषा | Updated: September 19, 2018 01:02 IST2018-09-19T01:02:45+5:302018-09-19T01:02:45+5:30

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार( 18 सितंबर) को कहा- ‘‘पिछले कुछ सालों में (जेएनयू में) जो चीजें हुयी हैं, वे वास्तव में उत्साहजनक नहीं हैं।''

nirmala sitharaman says some forces in jnu waging war against country | निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, JNU में कुछ ताकतें भारत के खिलाफ छेड़ रही हैं युद्ध

निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, JNU में कुछ ताकतें भारत के खिलाफ छेड़ रही हैं युद्ध

नई दिल्ली, 19 सितंबर: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ "युद्ध छेड़ रही हैं" और उन्हें संस्थान के छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी देखा गया है।

उनकी इस टिप्पणी के कुछ दिन पहले ही वामपंथी समूहों ने जेएनयू छात्र संघ चुनावों में सभी चार प्रमुख पद जीते हैं। आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वामपंथी आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों के बीच झड़पें भी हुयी हैं।

निर्मला ने कहा, " कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रही हैं और वे छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी देखे जाते हैं। इससे मैं असहज महसूस करती हूं।’’ भारतीय महिला प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू की पूर्व छात्र निर्मला सीतारमण से विश्वविद्यालय के घटनाक्रम के बारे में सवाल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में (जेएनयू में) जो चीजें हुयी हैं, वे वास्तव में उत्साहजनक नहीं हैं...।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, "पुस्तिकाएं कहती हैं कि वे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। उनकी विवरणिकाएं (ब्रोशर) ऐसा कहती हैं। जेएनयूएसयू का नेतृत्व करने वाले या जेएनयूएसयू सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए भारत विरोधी कहने में आपको संकोच करने की आवश्यकता नहीं है।" 

अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ जेएनयू परिसर में नौ फरवरी, 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए थे। इसके बाद राष्ट्रवाद पर देशव्यापी बहस के केंद्र में जेएनयू आ गया था।

Web Title: nirmala sitharaman says some forces in jnu waging war against country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे