लाइव न्यूज़ :

सुंजवान हमले पर रक्षा मंत्री के बोल, PAK को इस हमले की कीमत चुकानी होगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2018 20:51 IST

सुंजवान आतंकी हमले के बाद आज(12 फरवरी) रक्षा मंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचीं। यहां उन्होंने हमले को लेकर पत्रकारों को संबोधित किया है।

Open in App

सुंजवान आतंकी हमले के बाद आज(12 फरवरी)  रक्षा मंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचीं। यहां उन्होंने हमले को लेकर पत्रकारों को संबोधित किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके प्रमुख मसूद अजहर का हाथ है। फिलहाल इस बात के पूरी तरह से ठोस सबूत नहीं हैं। लेकिन किसी भी जवान की शहादत जाया नहीं जाएगी।

पाक को इसका भारत कड़ा जवाब देगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना को अति आधुनिक रक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा। उन्होंने बात करते हुए कहा कि सुंजवान ऑपरेशन खत्म हो चुका है। कुछ आतंकी कुछ दिन पहले सेना की वर्दी में जम्मू में दाखिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन पाकिस्तान को अब हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस पूरे हमले की एनआईए जांच करेगी।

सेना द्वारा 50 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गए, लेकिन देश के 5 वीर जवान भी इस ऑपरेशन में शहीद हुए और एक आम नागरिक की भी मौत हुई। रक्षा मंत्री के मुताबिक खुफिया जानकारी से पता चला है कि आतंकवादियों को सीमावर्ती इलाकों से कंट्रोल किया जा रहा है। जिसका जबाव भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं सीजफायर का उल्लंघन आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए किया जा रहा है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह