लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी कांग्रेस ने लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद शनिवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि सीतारमण भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ‘हानिकारक’ हैं तथा उनका एकमात्र ध्येय ‘हम दो, हमारे दो’ है।

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि जब सरकार और उसके मंत्री देश एवं अर्थव्यवस्था की स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं तो वे कांग्रेस नेताओं पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘वह (सीतारमण) वित्त मंत्री नहीं, खीज मंत्री हैं। वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर देश को रसातल में पहुंचा दिया। इनका एक ही ध्येय है- हम दो, हमारे दो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑक्सफैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण भारत के अरबपति 35 फीसदी अमीर हो गए, जबकि करोड़ों आम लोगों की आय घट गई। हम वित्त मंत्री से पूछना चाहते हैं कि यह क्यों हुआ?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया, लेकिन किसानों के लिए बजट में कमी कर रही है।

चौधरी ने कहा कि मनरेगा और दूसरी सामाजिक योजनाओं के लिए आवंटन में कटौती कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब देश की हालत और अर्थव्यवस्था को संभाल नहीं पाते हैं तो सरकार और उनके मंत्री हम पर गुस्सा होते हैं। आज वित्त मंत्री ने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह सरकार विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत की वित्त मंत्री होने के नाते उन्हें सदन के भीतर असंसदीय कार्यों में शामिल नहीं होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता फर्जी विमर्श गढ़ते हैं, देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।

बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी भारत के ‘डूम्सडे मैन’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग