लाइव न्यूज़ :

सीतारमण का सिद्धू पर तंज, कहा- पाक सेना चीफ को गले लगाकर सैनिकों का मनोबल किया कम

By भाषा | Updated: September 18, 2018 22:25 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इंडियन वुमन प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) में एक संवाद सत्र के दौरान इस सवाल का जवाब दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर:  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने से देश के सैनिकों का मनोबल कम हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री ऐसा करने से बच सकते थे क्योंकि भारत में पड़ोसी देश की सेना के बारे में ‘‘काफी स्पष्ट’’ भावनाएं हैं।सीतारमण इंडियन वुमन प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) में एक संवाद सत्र के दौरान सवाल का जवाब दे रही थीं। क्रिकेट खिलाड़ी से नेता बने सिद्धू पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाकर विवादों में घिर गए थे। वह इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गए थे।सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बाजवा ने उन्हें कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारत के पंजाब राज्य के सिख श्रद्धालुओं के लिए कतारपुर गलियारे को खोलने की दिशा में काम कर रही है।सीतारमण ने कहा, ‘‘ सिद्धू के बहुत से प्रशंसक हैं...उनके कद का कोई व्यक्ति वहां जाकर वहां की सेना के प्रमुख को गले लगाता है, वह सेना जिसके बारे में भारत की भावनाएं बिलकुल स्पष्ट हैं, तो इसका सैनिकों पर निश्चित ही प्रभाव पड़ता है,... इससे जनता का मनोबल गिरता है। मुझे लगता है कि सिद्धू इससे बच सकते थे।’’ 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया