लाइव न्यूज़ :

नदीम-श्रवण जोड़ी के श्रवण राठौड़ कोविड-19 से संक्रमित, हालत ‘अत्यंत गंभीर’

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:03 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल लोकप्रिय संगीत निर्देशक जोड़ी नदीम-श्रवण से जुड़े लोक्रप्रिय संगीतकार श्रवण राठौड़ को कोविड​​-19 से संक्रमित होने के बाद ‘‘गंभीर’’ स्थिति में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके बेटे ने सोमवार को दी।

श्रवण राठौड़ के बेटे एवं संगीतकार संजीव राठौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 66 वर्षीय संगीतकार वर्तमान में एसएल रहेजा अस्पताल में निगरानी में हैं।

संजीव राठौड़ ने कहा, ‘‘जांच में उनके कोविड​​-19 से संक्रमित होने का पता चला हैं और उन्हें माहिम में एसएल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय उनकी हालत अत्यंत गंभीर है। उन्हें पहले से अन्य बीमारियां भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने कहा है कि वे उन्हें अगले 24 घंटे तक निगरानी में रखेंगे। कृपया उनके ठीक होने की प्रार्थना करें।’’

संगीतकार नदीम सैफी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से राठौड़ के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हाथ जोड़कर मैं दुनिया भर के अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे साथी श्रवण के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें, जो इस समय मुंबई के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos