लाइव न्यूज़ :

एनआईआरएफ रैंकिंग : आईआईटी मद्रास लगातार तीसरे वर्ष बना सर्वश्रेष्ठ संस्थान

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:04 IST

Open in App

(इंट्रो में शब्द के बदलाव के साथ)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ)-2021 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष पूरे भारत में पहला स्थान बरकरार रखा जबकि सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान संस्थाओं की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु को प्रथम स्थान मिला।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एनआईआरएफ का छठा संस्करण जारी किया। इसमें इंजीनियरिंग के शीर्ष दस संस्थाओं की सूची में आठ आईआईटी, दो एनआईटी संस्थानों ने जगह बनायी। कॉलेजों की श्रेणी में रैंकिंग में मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, लेडी श्रीराम कालेज फॉर वीमन को दूसरा स्थान मिला। वहीं, विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू को पहला, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली को दूसरा, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, ‘‘रैंकिंग किसी संस्थान की गुणवत्ता एवं उत्कृष्ठता का पैमाना होती है। हमें क्षेत्रीय स्तर पर भी रैंकिंग का ढांचा तैयार करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा रैंकिंग का ढांचा न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर मानक के रूप में उभरे।’’

उन्होंने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें हमारी शिक्षा प्रणाली को वैश्विक बनाने का अवसर प्रदान करती है। हमें अपने रैंकिंग ढांचे में और अधिक संस्थाओं को शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। प्रधान ने यह भी बताया कि इस वर्ष रैंकिंग ढांचे में 6000 संस्थाओं ने हिस्सा लिया था।

उच्च शिक्षण संस्थानों की भारतीय रैंकिंग 2021 में सम्पूर्ण संस्थाओं की श्रेणी में सात आईआईटी ने स्थान बनाया। इस रैकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास को प्रथम स्थान मिला है। इस श्रेणी में रैकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलूरू को दूसरा, आईआईटी बंबई को तीसरा, आईआईटी दिल्ली को चौथा, आईआईटी खड़गपुर को पांचवां स्थान मिला।

सम्पूर्ण संस्थाओं की श्रेणी में नयी दिल्ली स्थिति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को नौंवा और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को दसवां स्थान प्राप्त हुआ ।

शैक्षणिक संस्थानों की भारतीय रैंकिंग में विश्वविद्यालयों की श्रेणी में कलकत्ता विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला तथा अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर को पांचवां स्थान मिला। इसमें दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया को छठा और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को दसवां स्थान प्राप्त हुआ।

रैंकिंग में इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को प्रथम, आईआईटी दिल्ली को दूसरा, आईआईटी बंबई को तीसरा, आईआईटी कानपुर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद को प्रथम, आईआईएम बेंगलुरू को दूसरा, आईआईएम कलकत्ता को तीसरा स्थान मिला है।

एनआईआरएफ-2021 में नयी दिल्ली स्थित मिरांडा हाउस को प्रथम, लेडी श्रीराम कालेज फॉर वीमन को दूसरा, लोयला कालेज चेन्नई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

वहीं, मेडिकल कालेजों की श्रेणी में नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को प्रथम स्थान मिला जबकि चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को दूसरा तथा क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

फार्मेसी कॉलेजों की श्रेणी में दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द को प्रथम स्थान मिला और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को दूसरा तथा बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

वास्तुकला संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी रूड़की को पहला, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट को दूसरा, आईआईटी खड़गपुर को तीसरा तथा स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली को चौथा स्थान मिला है।

रैंकिंग के लिये पहली बार शामिल किये गए अनुसंधान संस्थानों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को प्रथम तथा आईआईटी मद्रास को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह