लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दादा ने मुठभेड़ में बलात्कार के आरोपियों के मारे जाने की प्रशंसा की, कहा- हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ

By भाषा | Updated: December 6, 2019 12:46 IST

निर्भया के दादा ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव मेड़वार कला में पत्रकारों से कहा कि हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ है और उनके परिवार को इस कदम से सुकून मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता निर्भया के दादा लाल जी सिंह ने हैदराबाद सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से बलात्कार करने वालों में भय उत्पन्न होगा और दरिंदगी की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी।

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता निर्भया के दादा लाल जी सिंह ने हैदराबाद सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कदम से बलात्कार करने वालों में भय उत्पन्न होगा और दरिंदगी की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी।निर्भया के दादा ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव मेड़वार कला में पत्रकारों से कहा कि हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ है और उनके परिवार को इस कदम से सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से हैवानियत की घटनाओं की बाढ़ आ गई है और दरिंदगी करने वाले जिस तरह से कानून की जटिलता का लाभ उठा रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसे ही कदम की आवश्यकता है।निर्भया के दादा ने कहा कि संसद को कानून बना देना चाहिए कि बलात्कार के मामले में पुलिस अपराधियों को तत्काल मुठभेड़ में मार गिराये। इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर किसी को भी सवाल नहीं उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि उन्नाव कांड में भी पुलिस ने तेलंगाना पुलिस की तर्ज पर कार्रवाई की होती तो उन्नाव की वीभत्स घटना सामने नहीं आती।उन्होंने कहा कि निर्भया के साथ सात साल पहले वीभत्स कांड हुआ था लेकिन अपराधियों को आज भी फांसी नही मिली। यदि अपराधियों को फांसी हो गई होती तो देश के लोगों में इस तरह आक्रोश नहीं होता। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल