लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी देने का किया अभ्यास, 22 जनवरी को चढ़ाया जाएगा फांसी के फंदे पर

By भाषा | Updated: January 13, 2020 14:18 IST

तिहाड़ जेल ने उतर प्रदेश कारागार विभाग को पत्र लिखकर फांसी के लिए दो जल्लाद देने की मांग की थी। चारों दोषियों के एक साथ फांसी दिए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में चार दोषियों को फांसी देने का तिहाड़ जेल में अभ्यास किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने मामले के चार दोषियों की मौत का वारंट मंगलवार को जारी किया था।

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में चार दोषियों को फांसी देने का तिहाड़ जेल में अभ्यास किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने मामले के चार दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की मौत का वारंट मंगलवार को जारी करते हुए कहा था कि इन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा। 

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल के अधिकारियों की एक टीम ने चार दोषियों को फांसी देने का अभ्यास किया। अभ्यास में दोषियों के वजन के बराबर पुआल और पत्थर से बने पुतलों को फांसी पर लटकाया गया। 

उन्होंने बताया कि फांसी जेल संख्या 3 में होगी। उत्तर प्रदेश कारागार अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है कि मेरठ जेल से पवन जल्लाद को चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए भेजा जाएगा। 

तिहाड़ जेल ने उतर प्रदेश कारागार विभाग को पत्र लिखकर फांसी के लिए दो जल्लाद देने की मांग की थी। चारों दोषियों के एक साथ फांसी दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारी दोषियों के साथ रोज बातचीत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल