लाइव न्यूज़ :

'सोनिया गांधी से सीख लेकर दोषियों को माफी दें निर्भया की मां', मशहूर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दी सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 09:28 IST

केजरीवाल के दावे का पलटवार करते हुए निर्भया की मां ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने इंदिरा जयसिंह को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि निर्भया की मां को सोनिया गांधी की तरह राजनीति नहीं करना है।निर्भया मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे पर निर्भया की मां ने जवाब दिया है।

निर्भया की मां को सलाह देते हुए अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि सोनिया गांधी की तरह चारो दोषियों को माफ कर दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनिया ने अपने पति की हत्या करने वाले अपराधी को माफ कर एक आदर्श उदाहरण पेश किया, उसी तरह आप भी उदाहरण पेश करें। इसके बाद लोगों ने इंदिरा जयसिंह को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि निर्भया की मां को सोनिया गांधी की तरह राजनीति नहीं करना है।

लोगों ने कहा जो इस तरह है।

इसके अलावा बता दें कि निर्भया मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे पर निर्भया की मां ने जवाब दिया है। केजरीवाल के दावे का पलटवार करते हुए निर्भया की मां ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की एक टिप्पणी से शुक्रवार को निर्भया की मां आशा देवी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें आरंभ हो गईं जिन्हें खुद आशा ने खारिज कर दिया।

आजाद ने एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ऐ मां तुझे सलाम। आशा देवी जी आपका स्वागत है।’’ जिस ट्वीट को उन्होंने रिट्वीट किया था कि उसमें सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया था कि आशा देवी नयी दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

2012 की दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने उन खबरों के आधार पर कहा कि कांग्रेस उन्हें दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट पर मैदान में उतार सकती है। मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। मैं केवल अपनी बेटी के लिए न्याय और दोषियों को फांसी देना चाहता हूं।

इससे जुड़ी चर्चा शुरू होने के बाद आशा देवी ने कहा, ‘‘मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई। पता नहीं कहां से ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिलने पर क्या वह तैयार होंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।’’ दूसरी तरफ, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नयी दिल्ली सीट पर उम्मीदवार को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया