लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का पलटवार: नीरव मोदी ने UPA के दौरान बैंकों को धोखा दिया, मोदी सरकार में हुआ पर्दाफाश

By भाषा | Updated: March 9, 2019 18:41 IST

भाजपा ने अपने ट्वीट में विपक्षी पार्टी के आरोपों को ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ की संज्ञा देते हुए कहा, ‘‘माल्या को बैंक रिण के दूसरे पुनर्गठन की सुविधा कब दी गई? यह संप्रग सरकार के दौरान दी गई।’’

Open in App

भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में देखे जाने पर कांग्रेस की आलोचनाओं का सामना कर रही भाजपा ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि उसने 2011 में बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी शुरू की जब कांग्रेस नीत संप्रग सत्ता में थी और मोदी सरकार ने इसका पता लगाया एवं पर्दाफाश किया। 

भाजपा ने अपने ट्वीट में विपक्षी पार्टी के आरोपों को ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ की संज्ञा देते हुए कहा, ‘‘माल्या को बैंक रिण के दूसरे पुनर्गठन की सुविधा कब दी गई? यह संप्रग सरकार के दौरान दी गई।’’

भाजपा ने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान काफी संख्या में ऐसे लोग जिन्होंने भारत को धोखा दिया, उन्हें वापस लाया गया है और वे अब हिरासत में है। दूसरे भी आयेंगे। वे अभी भगोड़े और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा का यह बयान तब आया है तब कांग्रेस पार्टी ने अरबों रुपये की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है।

इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने भारत को धोखा दिया है, उनमें से कोई भी मोदी सरकार में बच नहीं सकता है।

भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ बैंको को धोखा देने का नीरव मोदी का सिलसिला 2011 में शुरू हुआ जब संप्रग सरकार सत्ता में थी। इसका मोदी सरकार के दौरान पता चला और पर्दाफाश हुआ।’’ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि उसे :नीरव: भगोड़ा घोषित किया गया, सम्पत्ति जब्त की गई, अवैध घर विस्फोट से उड़ा दिये गए, कारोबार बंद हो गया।

उन्होंने कहा कि हमारी एजेंसियों की ओर से आपराधिक मामला दर्ज किया गया और कर चोरी, पीएमएलए और आपराधिक धोखाधड़ी की कार्रवाई चलाई जा रही है । 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीरव मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह