लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी ने बनाई लंदन में नई कंपनी, सरकार क्यों है बेखबर: कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: March 15, 2019 23:47 IST

यूं तो सरकार इस बात का दावा कर रही है कि नीरव मोदी को गिरफ्त में लेने के लिए वह सभी कदम उठा रही है लेकिन हैरानी इस बात की है कि इसके बावजूद सरकार की कोई एजेंसी नीरव मोदी तक नही पहुंची सकी है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में लिप्त नीरव मोदी पासपोर्ट रद्द हो जाने के बावजूद दुनिया की सैर कर रहा है। हालांकि 23 फरवरी 2018 को ही विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया था।

हैरानी की बात तो यह है कि विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट तो रद्द किया, लेकिन इसकी सूचना दुनिया के देशों के साथ साझा नहीं की, नतीजा नीरव मोदी, यूके, यूएई, हांगकांग, फ्रांस और जर्मनी की यात्रा पर उसी पासपोर्ट पर निकल पड़ा।

यूं तो सरकार इस बात का दावा कर रही है कि नीरव मोदी को गिरफ्त में लेने के लिए वह सभी कदम उठा रही है लेकिन हैरानी इस बात की है कि इसके बावजूद सरकार की कोई एजेंसी नीरव मोदी तक नही पहुंची सकी है।

नीरव मोदी ने लंदन में डॉयमंड होडिंग कंपनी भी इस बीच खोल डाली। जो आभूषण और घड़ियों का व्यापार करती है। रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बावजूद सरकार की पकड़ से नीरव मोदी बाहर है। कांग्रेस ने आज इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की मिली भगत से नीरव मोदी को बचाने के लिए मोदी सरकार ने आपराधिक देरी की।

कांग्रेस ने यह तथ्य भी उजागर किये कि डायमंड होडिंग जिस पते पर रजिस्टर की गयी है वह पता  नीरव मोदी के सीए दत्तानी का है। और जिस जगह नीरव मोदी रह रहा है वह सम्पत्ति नौ मार्च 2019 को आठ मिलियन पाऊंड नगद भुगतान कर खरीदी गयी। कांग्रेस ने बेल मोरल राजू ठाकुर भाई पटेल के नामों का भी उल्लेख किया। और यह साबित करने की कोशिश की कि इन सभी का वही पता है जो नीरव मोदी का पता है। कांग्रेस का सीधा आरोप था कि यह इन सभी के बीच जुड़े हुए तार है जो मिलीभगत से व्यवसाय कर रहे हैं। कांग्रेस के पवन खेड़ा ने खुलासा किया कि जितने नामों का उल्लेख किया गया  वे सभी पनामा पेपर लीक में उजागर हो चुके हैजिससे साफ है कि कालेधन के खेल में यह सभी शामिल थेऔर इनको प्रधानमंत्री मोदी का आर्शीवाद प्राप्त है जिससे कोई एजेंसी नीरव मोदी पर हाथ नहीं डाल पा रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह