लाइव न्यूज़ :

अब तक 30 लोगों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई : केरल की स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:28 IST

Open in App

कोझिकोड, आठ सितंबर केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आए अब तक 30 लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि सुबह 20 और लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इससे अब तक संक्रमित नहीं पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

करीब 10 लोगों की जांच में मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। अन्य 21 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और नतीजों की प्रतीक्षा है।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 68 लोगों को निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल से एक टीम वायरस के स्रोत का पता लगाने के मकसद से चमगादड़ों और अन्य पशुओं के नमूने एकत्र करने के लिए यहां आएगी।

उन्होंने बताया कि इस खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जांच, निगरानी और जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे