लाइव न्यूज़ :

निपाह: संक्रमण के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज

By भाषा | Updated: September 6, 2021 12:33 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), छह सितंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग निपाह वायरस की उत्पत्ति के संबंध में पता लगाने तथा इसके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि निपाह के कारण जान गंवाने वाले 12 साल के लड़के के सम्पर्क में कई लोग आए होंगे।

जॉर्ज ने पत्रकारों से कहा कि लड़के के सम्पर्क में आए 20 लोगों में से सात लोगों के नमूने पुणे के राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए हैं। लड़के की रविवार सुबह निपाह से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के सम्पर्क में आए लोगों की तीव्रता से पहचान सबसे जरूरी है। हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे अपने कर्मचारियों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। संक्रमण की उत्पत्ति का पता लगाना भी उतना ही आवश्यक है। हमने कल 188 लोगों की पहचान की थी। ऐसा हो सकता है कि इसके सम्पर्क में और लोग आए हों। हम सभी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि लड़के के सम्पर्क में आए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि उसके माता-पिता पहले उसे एक क्लिनिक, फिर एक निजी अस्पताल, फिर एक मेडिकल कॉलेज और वहां से फिर एक अन्य निजी अस्पताल ले गए थे।

जॉर्ज ने कहा, ‘‘लड़के के सम्पर्क में आए 20 लोगों में से सात के नमूने जांच के लिए पुणे के एनआईवी भेजे गए हैं। हम उनकी रिपोर्ट कल आने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने भोपाल के एनआईवी से भी मदद मांगी है। पुणे एनआईवी आज कोझिकोड में एक जांच केन्द्र भी स्थापित करेगा, जिससे जांच के नतीजे जल्द आने में मदद मिलेगी।’’

कोझिकोड जिले में 12 साल के एक लड़के की निपाह वायरस संक्रमण के कारण रविवार सुबह मौत हो गई। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजे गए नमूने में उसके इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मंत्री ने रविवार को बताया था कि बच्चे के घर के तीन किलोमीटर के दायरे को निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं, इससे लगे इलाके भी कड़ी निगरानी में हैं। बच्चे के सम्पर्क में आए दो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह