लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु पहुंची नौवीं ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

By भाषा | Updated: May 23, 2021 13:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 मई छह कंटेनरों में 120 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर नौवीं ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंची।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रविवार को यह जानकारी दी। रेलवे ने अभी तक कर्नाटक में 1,062.14 टन एलएमओ पहुंचाई है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नौवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज (23 मई को) सुबह साढ़े सात बजे आईसीडी व्हाइटफील्ड पहुंची। यह ट्रेन 21 मई को रात 11 बजकर 35 मिनट पर झारखंड के टाटानगर से चली थी।’’

उसने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस के आवागमन के लिए रेलवे ने ‘हरित गलियारा’ बनाया है, यानी इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को बीच में कहीं रुकना नहीं पड़ता और न ही किसी अन्य ट्रेन को गुजरने देने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन छह क्रायोजेनिक कंटेनर लेकर पहुंची और हर कंटेनर में 20 टन एलएमओ थी।

भारतीय रेलवे ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकारों की मदद करने के लिए देशभर में 224 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई हैं और 884 टैंकरों में करीब 14,500 टन एलएमओ पहुंचाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां