लाइव न्यूज़ :

नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा 24 अप्रैल तक संपन्न होगी : गोवा बोर्ड

By भाषा | Updated: January 10, 2021 15:11 IST

Open in App

पणजी, 10 जनवरी गोवा उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि राज्य में उससे सबद्ध सभी स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अप्रैल तक विद्यार्थियों को संस्थान में बुलाकर ली जाएंगी।

बोर्ड के सचिव गेरालडीना एल मेंडिस द्वारा आठ जनवरी को जारी परिपत्र में बताया गया है कि नौवीं और 11वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 तक संपन्न करा ली जाएंगी ताकि स्कूलों में 26 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षा के लिए आधारभूत संरचना एवं मानव बल उपलब्ध हो सके।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की वजह से गोवा में आठ महीने तक स्कूल बंद रहे, लेकिन पिछले वर्ष नवंबर में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं फिर से खोल दी गईं जबकि बाकी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘महामारी की स्थिति और सीमित शिक्षण एवं कार्यदिवस को देखते हुए स्कूलों से अनुरोध किया जाता है कि वे शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नौवीं एवं 11वीं कक्षा की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाओें को संपन्न कराएं। बोर्ड ने स्कूलों को अपनी सुविधानुसार परीक्षा कराने की छूट दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे