लाइव न्यूज़ :

अल्कोहल युक्त दवाई के अधिक सेवन से नौ युवकों की मौत, सात बीमार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:47 IST

Open in App

बिलासपुर, छह मई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक दवाई को अधिक मात्रा में पीने से नौ युवकों की मौत हो गई तथा सात युवक बीमार हो गए हैं।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक सीरप को शराब की तरह पीने से शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में नौ युवकों की मौत हो गई और सात अन्य युवक बीमार हो गए हैं।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरमी गांव के धुरीपारा मोहल्ले में मंगलवार की रात कुछ युवकों ने नशा करने के लिए शराब उपलब्ध नहीं होने पर ड्रोसेरा-30 नामक होम्योपैथिक दवाई पी ली।

उन्होंने कहा कि देर रात इनमें से चार युवकों कमलेश धुरी (32), अक्षय धुरी (21), राजेश धुरी (21) और समारू धुरी (25) की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही सभी की मौत हो गई। वहीं, बाद में गांव में एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया।

अग्रवाल ने बताया कि युवकों के परिजनों ने कोरोना महामारी की आशंका से बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के खेमचंद धुरी (40), कैलाश धुरी (50), दीपक धुरी (30) और एक अन्य युवक ने भी इस दवाई का सेवन किया था। बाद में चारों की तबीयत खराब होने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो और सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां बुधवार रात तीन युवकों की तथा आज सुबह एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक ही मोहल्ले में युवकों की मौत की खबर मिलने पर बुधवार की शाम पुलिस दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया था। पूछताछ करने पर पांच अन्य लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का दल गांव में मौजूद है। वहीं, घटना के बाद बीमार दो अन्य मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने एक होम्योपैथिक दवा को शराब की तरह पी लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि गांव के पास एक होम्योपैथिक डॉक्टर का क्लिनिक है जहां से संबंधित सीरप युवकों ने प्राप्त किया था।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां