लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः नक्सल आंदोलन के खिलाफ पहली बार 'बस्तर फाइटर्स' के लिए चुने गए 2100 कांस्टेबल में 9 ट्रांसजेंडर, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 07:22 IST

आईजी सुंदरराज ने कहा कि शारीरिक और लिखित परीक्षा सहित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को नौ ट्रांसजेंडर समेत 2100 कर्मियों की चयन सूची जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसात जिलों से 300-300 पदों पर भर्ती के लिए 2,100 पदों को मंजूरी दी गई थी। कांस्टेबलों के 2,100 पदों के लिए कुल 53,336 आवेदन प्राप्त हुए थे। तृतीय लिंगी समुदाय के चयनित नौ लोगों में आठ कांकेर के हैं और एक बस्तर जिले से है। 

रायपुर / कांकेरः छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर जिले में तैनात करने के लिए गठित राज्य पुलिस की नयी विशेष इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ में 2100 कांस्टेबल चुने गये हैं जिनमें नौ ट्रांसजेंडर भी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस ने पहली बार बस्तर रेंज में तैनाती के लिए ट्रांसजेंडर लोगों की भर्ती की है।

पुलिस का मानना है कि ये लोग आदिवासी बहुल क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था में नया आयाम जोड़ेंगे। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने चयन पर इन लोगों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि तृतीय लिंगी समुदाय के चयनित नौ लोगों में आठ कांकेर के हैं और एक बस्तर जिले से है। 

आईजीपी ने कहा, 'हम थर्ड जेंडर पुलिस कर्मियों को काम का अनुकूल माहौल और सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें फोर्स के भीतर किसी तरह का भेदभाव महसूस न हो। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि वे ड्यूटी पर शामिल होने से पहले पुलिस प्रशिक्षण स्कूल माणा, रायपुर में प्रशिक्षण लेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने स्थानीय युवाओं को विशेष रूप से भर्ती करने के लिए एक अलग बल 'बस्तर सेनानियों' की स्थापना करने का निर्णय लिया था, जो क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, इलाके से परिचित हैं और आदिवासियों के साथ एक बंधन रखते हैं। और नक्सल आंदोलन के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्म भूमिका निभाएंगे।

बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोंडागांव-क्षेत्र के सात जिलों से 300-300 पदों पर भर्ती के लिए 2,100 पदों को मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबलों के 2,100 पदों के लिए कुल 53,336 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15,822 महिलाओं और 16 तीसरे लिंग के उम्मीदवारों से शामिल थे।

आईजी सुंदरराज ने कहा कि शारीरिक और लिखित परीक्षा सहित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को नौ ट्रांसजेंडर समेत 2100 कर्मियों की चयन सूची जारी की गई। बस्तर सेनानियों की भर्ती ने क्षेत्र के युवाओं के लिए  बस्तर की शांति और विकास में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए नए रास्ते खोले हैं।"

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :छत्तीसगढ़Bastarनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया